उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस दूरसंचार विभाग के 936 चयनित परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस विभाग में इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्तियां करने जा रहा है। सरकारी नौकरी और यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य सरकार पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में जिस तरह पारदर्शिता और गति के साथ भर्तियां हुई हैं, उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बीते 9 सालों में 2 लाख 20 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती सफलतापूर्वक पूरी की गई है। यह सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| विवरण | तिथि |
| Online Apply Start Date | Will Be Updated Here Soon |
| Online Apply Last Date | Will Be Updated Here Soon |
आवेदन शुल्क
| वर्ग | शुल्क |
| General/ EWS/ OBC | Will Be Updated Here Soon |
| SC / ST | Will Be Updated Here Soon |
- Payment Mode (Online): आप निम्नलिखित विधियों का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं:
- Debit Card
- Credit Card
- Internet Banking
- IMPS
- Cash Card / Mobile Wallet
कुल पोस्ट: 1,00,000
Age Limits As On
आयु सीमा विवरण
| विवरण | आयु |
| Minimum Age | Will Be Updated Here Soon |
| Maximum Age | Will Be Updated Here Soon |
UP Police Constable पद के लिए नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान करता है।
UP Police New Vacancy 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 60,244 पदों पर पुरुष और महिला कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया। इन सभी जवानों को उत्तर प्रदेश के अपने ही ट्रेनिंग सेंटरों में प्रशिक्षण दिया गया और नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में उनकी पोस्टिंग की गयी।
60 हजार कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री ने पहली बार उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए 41,000 पदों पर भर्ती निकाली थी जिसकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद हाल ही में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड 41000 पदों के लिए परीक्षाएं संपन्न कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह संकेत है कि राज्य सरकार सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़े हर विभाग को मजबूत करने पर जोर दे रही है।
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्तियां करने जा रहा है। इसमें सिविल पुलिस, अन्य इकाइयों और होमगार्ड समेत कई स्तरों पर नियुक्तियां होंगी, हालांकि भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया, पदों का विवरण और आवेदन की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक अधिसूचना बहुत जल्द जारी की जाएगी है।
